General Knowledge (भाग-3) सामान्य ज्ञान (संघ लोक सेवा आयोग IAS, PCS & IPS)

General Knowledge सामान्य ज्ञान (संघ लोक सेवा आयोग IAS, PCS & IPS) General Knowledge in Hindi.ias paper
IAS,IPS General Knowledge

 

 General Knowledge IAS, PCS & IPS

1. यदि आप हिमालय से होकर यात्रा करते है तो आपको वहाँ पर किस पादपो को प्रकृति रूप में उगते हुए दिखने की सम्भावना है?

उत्तर- बुरुंश और बाज।

 

2.कौसल,गंधार,अवंति तथा मगध में से किन राज्यो का सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?

उत्तर-मगध और कौसल।

 

3.विक्रय कर ,जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते है,किस प्रकार का कर है?

उत्तर- राज्य सरकार द्वारा आरोपित एवं संग्रहीत कर।

 

4.बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

त्तर -तीव्रतर,धारणीय एवं ज्यादा समावेशी विकास।

 

5.’सीमांत स्थायी सुविधा दर’ तथा ‘निवल मांग और सावधि देयताएं’ पदबंध कभी-कभी समाचार में आते रहते है। उनका प्रयोग किनके सम्बन्ध में किया जाता है?

उत्तर- बैंक कार्य।

 

6. सन 1905 में लार्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा?

उत्तर– सम्राट जार्ज द्वारा दिल्ली में सन 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक।

 

7.भारत की संस्कृति एवं परंपरा के सन्दर्भ में ‘क्लारिपयट्टू’ क्या है?

उत्तर-यह एक प्राचीन मार्शल कला है और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जीवंत परंपरा है।

 

8.मंगानियार के नाम से जाना -जाने वाला लोगो का समुदाय किस के लिए विख्यात है?

उत्तर- पशिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परम्परा के लिए विख्यात है।

 

9.फतेहपुर सीकरी के इबातखाना में क्या होता था?

उत्तर- वह भवन जिसमे विभिन्न धर्मों के विद्वानो के साथ अकबर चर्चा करता था।

 

10.कौन सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक्स आउटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?

उत्तर-अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष।

 

11.केंद्र और राज्यो के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अंतर्गत आती है?

उत्तर-मूल अधिकारिता के अंतर्गत।

 

12.भारत में उच्चतम न्यायालय में न्यायधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित होती है?

उत्तर-संसद।

 

13.कौन सा द्वीप ‘दस अंश जलमार्ग’द्वारा आपस में पृथक किया जाता है?

त्तर-अण्डमान एवं निकोबार।

 

14. रेडक्लिफ समिति किसके लिए नियुक्त की गयी थी?

उत्तर-भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए।

 

15.पवनो का मौसमी उत्क्रमण किसका प्रारूपी अभिलक्षण है?

उत्तर-मानसून जलवायु।

16.भारत के संबिधान की कौन सी एक सूची में दाल-बदल विरोध विषयक उपबंध है?

उत्तर-दसवीं अनुसूची।

 

17.टर्की किसके मध्य स्थित है?

उत्तर- काला सागर और भूमध्य सागर।

 

18.20.मलस्का के जलडमरूमध्य में से यात्रा करते हुए किस एक और से गुजर सकते है?

उत्तर-सिंगापुर।

 

19.प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थतिकी रूप से महत्वपूर्ण महीने भर चलने वाले त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षो की पौधे का रोपण करते है। उन जनजातियों को कहते है?

उत्तर-गोंड और कोर्कु।

 

20.जोखिम पूजी से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- नए उद्दमियो को उपलब्ध कराई गई दीर्घकालीन प्रारंभिक पूँजी।

 

21.हाल ही में एक जन-विद्रोह श्रृंखला, जिसे ‘अरब स्प्रिंग’ कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई?

उत्तर-ट्यूनीशिया।

 

22. स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेश का सन 1929 का अधिवेशन किस लिए महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर- कांग्रेश के लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज्य प्राप्ति को स्वीकृत किया गया।

 

23. शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग का 1 चैत्र,ग्रिगेरियन कलेंडर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष किसके तदनुरूप है?

उत्तर-22 मार्च या 21 मार्च।

 

24.ग़दर क्या था?

उत्तर- ग़दर भारतीयों का एक क्रन्तिकारी संध था,जिसका प्रधान कार्यालय सेन फ्रांसिस्को में था।

 

25.महारानी विक्टोरिया की उदघोषणा सन 1885 का उद्देश्य क्या था?

उत्तर- भारत प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत रखना तथा भारतीय राज्यो को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना।

 

26.बरूथी ,मकड़ी,केकड़ा तथा बिछु में  सी कौन सा एक जीव दूसरे वर्ग का है?

उत्तर-केकड़ा।

 

27.भारत के संस्कृत इतिहास के संदर्भ में ‘पंचायत’ शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?

उत्तर-मंदिर रचना शैली।

 

28.भारत के संप्रतीक के नीचे उत्कीर्ण भारत की राष्ट्रीय अदर्शोक्ति ‘सत्यमेव जयते’ कहाँ से ली गयी है?

उत्तर-मुण्डकोपनिषद।

 

29. सन 2013 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत में बहुआयामी गरीबी से ग्रसित लोगो का प्रतिशत था?

उत्तर-53.7%।

 

30. ‘विश्व विकास प्रतिवेदन 2010’ की विषयवस्तु थी?

उत्तर-राष्ट्रों का वास्तविक धन : मानव विकास के रास्ते

 

31.’ग्रीन इंडेक्स’  विकसित किया गया है?

त्तर-संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा।

 

32.भारत के संविधान में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है?

उत्तर-राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में ।

33.12वी पंचवर्षीय योजना के दौरान कृषि,वानिकी एवं मत्स्य पालन की वृद्धि दर अनुमानित है?

उत्तर- 4%।

 

34. ‘ ट्राईसेम’ कार्यक्रम है?

उत्तर-ग्रामीण विकास का।

 

35.भारत सरकार के अनुमानों के अनुसार 12वीं पंचवर्षीय योजना में आधारभूत संरचना के लिए आवश्यक निवेश का आकार होगा?

उत्तर-1000 बिलियन।

 

36. केरल,सिक्किम,आसाम तथा गोवा राज्यो में से किस एक को ग्रामीण पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य घोषित किया गया है?

उत्तर- सिक्किम।

 

37.भारत में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर निर्धनता के अनुमानों के लिए केन्द्रक अभिकरण है?

उत्तर-योजना आयोग।

 

38. ‘निर्धनता का दुष्चक्र’ की अवधारणा सम्बंधित है?

उत्तर- नर्क्स से।

 

39.एजेंडा-21 में कितने समझौते है?

उत्तर- 5।

 

40. पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए वनान्तगर्त क्षेत्रफल होना चाहिए?

उत्तर- 33%।

 

41. उत्तर प्रदेश में शस्य जलवायु क्षेत्रो की संख्या है?

उत्तर- 9।

 

42. ‘ग्रीन मफलर’ सम्बंधित है?

उत्तर-ध्वनि प्रदूषण।

 

43. मीथेन गैस उत्पादन करने वाला क्षेत्र है?

उत्तर-धान का क्षेत्र।

 

44. बायोटेक्नॉलजी पार्क अवस्थित है?

उत्तर- लखनऊ।

 

45.भारत में अवस्थित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्दान है?

उत्तर-कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान।

 

46. ‘सेरेब्रत पाल्सी’ एक मस्तिष्क सम्बन्धी विकार है,जो सामान्यतया पाया जाता है?

उत्तर-छोटे बच्चो में ।

 

47.स्त्रियों में रजनिवृति के पश्चात् किस हार्मोन्स का उत्पादन समाप्त हो जाता है?

उत्तर-एस्ट्रोजेन।

 

48. होमी भाभा पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है?

उत्तर- नाभिकीय ऊर्जा।

 

49. एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत का स्रोत क्या होता है?

उत्तर- सौर सेल।

 

50. पाकिस्तानी आतंकवादी -अब्दुल वालिद और फहीम जिन्हें 27 मार्च सन 2014 को गोरखपुर में गिरफ्तार किया गया था,उनके गोरखपुर पहुचने का मार्ग क्या था?

उत्तर- कराची-काठमांडू-गोरखपुर।

 

51.कनिष्क के सारनाथ बौद्ध प्रतिमा अभिलेख की तिथि क्या है?

उत्तर- 81ई.

 

52. सन 1306 ई० के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलो के बीच सीमा क्या थी?

उत्तर- सिंधु।

 

53.ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे?

उत्तर-ख्वाजा उस्मान हारूनी।

 

54. ब्रिटिश पत्रकार किस आन्दोलन से जुड़े थे?

उत्तर- स्वदेशी आन्दोलन।

 

55. बिना बेगार के किसने सुदर्शन झील का जीणोद्धार कराया?

उत्तर-रुद्रदामन प्रथम।

 

56.जलियावाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेश जाँच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप को लिखने का कार्य सौंपा गया था?

उत्तर-महात्मा गांधी को।

 

57. ‘इन्डियन ओपिनियन’ पत्रिका के प्रथम संपादक थे?

उत्तर- मनसुखलाल नजर।

 

58. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेश का अंतिम अधिवेशन ,जिसमे बाल गंगाधर तिलक ने भाग लिया था?

उत्तर- अमृतसर अधिवेशन सन 1919।

 

59. ‘द मैंन हू डिवाइडेड इंडिया’ पुस्तक के लेखक थे?

उत्तर- रफीक जकारिया।

 

60.अपनी फांसी के पूर्व किस क्रन्तिकारी ने दिए गए दूध को पीने से मना कर दिया और कहा- ‘अब मैं केवल अपनी माँ का दूध लूंगा’।

उत्तर- रामप्रसाद बिस्मिल।

 

61. काकोरी केस के अभियुक्तों के बचाव के हेतु किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था?

उत्तर- मोतीलाल नेहरू।

 

62.इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रापिक्स स्थित है?

उत्तर-हैदराबाद।

 

63.जापान लगभग आत्मनिर्भर है?

उत्तर-ताँबे में।

 

64.निर्वाचन आयुक्त हटाया जा सकता है?

उत्तर- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर रास्ट्रपति द्वारा।

 

65. केंद्र सरकार तथा राज्यो के मध्य आर्थिक संबंधों की विवेचना की गईं है?

उत्तर- अनुच्छेद 268-281 के अंतर्गत।

 

66.भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है?

उत्तर-14 दिन।

 

67.भारतीय संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन नियुक्त करता है?

उत्तर- लोकसभा का अध्यक्ष।

 

68. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य है?

उत्तर-दिल्ली।

 

69.राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय समुदाय से कितने सदस्यों को नामित कर सकता है,यदि वह इस राय का है की लोकसभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है?

उत्तर- 2।

 

70.’ग्रामीण अवस्थापना विकास कोष’ का सृजन किसके अधीन किया गया है?

उत्तर- नाबार्ड।

 

71.’विजन 2020 फॉर इंडिया’ दस्तावेज सम्बंधित है?

उत्तर-गरीबी उन्मूलन से।

 

72. भारत सरकार द्वारा घोषित ‘एबीसी सूचकांक’ का सम्बन्ध है?

उत्तर- स्वास्थ्य से।

 

73.भारत में जैव विविधता की दृष्टि से धनी स्थान है?

उत्तर-पश्चिम घाट।

 

74.वायुदाब सबसे कम होता है?

उत्तर-ग्रीष्म ऋतु में ।

 

75. ‘विश्व ओजोन दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर-16 सितंबर को।

 

76.विश्व का विशालतम परिस्थतिकी तंत्र है?

उत्तर- समुन्द्र।

 

77. ‘नीरी’ स्थित है?

उत्तर-नागपुर।

 

78.पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ था?

उत्तर- सन 1986।

 

79. बायोलोजिकल रिस्फैरसिंग एक आधुनिक शल्य तकनीक है ,जिसके द्वारा उपचार करते है?

उत्तर- घुटने के जोड़ो का।

 

80. ध्वनि की तरंगें नहीं चल सकती है?

उत्तर-निर्वात में।

 

81.’नरेंद्र मोदी-द मैन, द टाइम्स’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?

उत्तर-नीलांजना मुखोपाध्याय।

 

82.औरंगजेब ने किसको ‘साहिबात-उज-जमानी’ की उपाधि प्रदान किया?

उत्तर-जहाँआरा।

 

83.कौन सूफी संत ‘महबूब ए इलाही’ कहलाता था?

उत्तर-शेख निजामुद्दीन औलिया।

 

84.बंगाल के विभाजन के समय बंगाल का लेफ्टिनेंट कर्नल था?

उत्तर-सर एंड्रयू फ्रेजर।

 

85.अब्दुल फजल ने ‘अकबरनामा’ कितने सालो में पूरा किया था?

उत्तर- 7 साल।

 

86.’दस्तार बंदान ‘कौन कहलाता है?

उत्तर- उलेमा।

 

87.भारतीय स्वाधीनता विधेयक को राजकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी?

उत्तर-18 जुलाई सन 1947।

 

88.कौन सा देश बहुत ही महत्वपूर्ण यूरेनियम अयस्क निक्षेप के लिए जाना जाता है?

उत्तर-जायरे।

 

89.सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसको पात्र देकर अपना पद त्याग सकता है?

उत्तर-राष्ट्रपति को।

 

90. संबिधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे?

उत्तर-बीएन राव।

 

91.कौन सा अनुच्छेद राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए निर्देशित करता है?

उत्तर- अनुच्छेद -40।

 

92.कौन संसद के दोनों सदनों की बैठक की अध्यक्षता करता है?

त्तर- लोकसभा का अध्यक्ष।

 

93.भारत में प्रमुख जिप्सम उत्पादक राज्य है?

त्तर- राजस्थान।

 

94.भूकंप के समय किन तरंगों का का उदभव होता है?

उत्तर-पीएसएल।

 

95.इंदिरा सागर बांध किस नदी पर स्थित है?

उत्तर-नर्मदा।

 

96.गैसीय स्थिति में पाया जाने वाला हार्मोन्स है?

उत्तर-इथायलीन।

 

97.यूरेनियम के रेडियोधर्मी विघटन का अंतिम उत्पाद है?

उत्तर-सीसा।

 

98. मनुष्य के शरीर के रक्त का PH मान होता है?

उत्तर- 7.4।

 

99.मांशपेशियों में किस अम्ल के इकठ्ठा होने पर थकावट महसूस होती है?

उत्तर-लैक्टिक एसिड।

 

100.मानव के मस्तिष्क में स्मरण क्षमता कहाँ होती है?

उत्तर-सेरिब्रम में।